फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: पिता रिटायर फौजी, बेटे निकले लश्कर के आतंकी, अब तक छिपे थे ये गहरे राज

Thu, 01 Jul 2021 12:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए ब्लास्ट में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हैदराबाद से पकड़े गए कैराना के दो सगे भाई लश्कर के आतंकी निकले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शामली में नासिर और इमरान का घर व इमरान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
हैदराबाद से गिरफ्तार तश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कैराना के मूल निवासी दोनों भाई इमरान खान उर्फ इमरान मलिक और नासिर खान कई वर्षों से हैदराबाद में रहकर कपड़ा बेचने का काम कर रहे थे। उनका पिता मूसा खान रिटायर फौजी है और कैराना में अपने घर पर अकेला रहता है। गुरुवार को वह घर पर नहीं मिला। किरायेदार ने बताया कि घुटने का ऑपरेशन कराने के लिए मुजफ्फरनगर गया हुआ है।

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए ब्लास्ट के मामले में कैराना का कनेक्शन और बढ़ गया है। सलीम उर्फ टुइया और कफील की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने हैदराबाद से कैराना के मोहल्ला कायस्थवाड़ा के निवास दो भाइयों इमरान और नासिर को गिरफ्तार किया है। उनके पड़ौसियों ने बताया कि नासिर करीब 20 साल से हैदराबाद में कपड़े का काम कर रहा था। वहीं की एक लड़की से उसने शादी कर ली थी। वह छह महीने पहले ही कैराना आया था। छोटा भाई इमरान भी उसके साथ ही रहकर कपड़े का काम करता था। वह कुछ दिन कैराना रुकने के बाद डेढ़ महीने पहले ही हैदराबाद गया था। उनके मकान में गुरुवार को कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

2 of 5
शामली में नासिर और इमरान का घर - फोटो : amar ujala
वहीं मकान में रह रहे किरायेदार ने बताया कि नासिर और इमरान का पिता मूसा खान रिटायर फौजी है। वह यहां रहता है। फिलहाल वह मुजफ्फरनगर में किसी अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन कराने गया है। नासिर और इमरान का बड़ा भाई फिरोज भी दिल्ली पुलिस में था लेकिन, किसी मामले में वह बर्खास्त हो गया था। चौथा भाई फारूख भी हैदराबाद में ही रहकर कपड़े का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 5
शामली में कफील का घर। - फोटो : amar ujala
मई 2020 में राशन की दुकान हो गई थी निरस्त
नासिर और इमरान के पिता मूसा खान के नाम राशन की दुकान थी। पिछले साल मई 2020 में वितरित किए जा रहे निशुल्क राशन में गड़बड़ी करने पर उसकी दुकान निरस्त कर दी गई थी।

हैदराबाद से गिरफ्तार हुए दोनों भाई

4 of 5
शामली: जांच करती एनआईए की टीम। - फोटो : amar ujala
एनआईए और एटीएस की टीम ने हैदराबाद से कैराना निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गत 17 जून को बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में ब्लास्ट हुआ था। जिसके बाद से एटीएस व एनआईए की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। गत 23 जून को कैराना नगर के मोहल्ला बिसातियान आलखुर्द निवासी सलीम टुइया व कफील को एटीएस व पुलिस की टीम ने उठाय था। जिनसे गहनता से पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कफील का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बताया गया है कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ब्लाक से पहले जिस पार्सल में ब्लास्ट हुआ था उस पार्सल को उतारते हुए दो अन्य संदिग्ध युवक भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। जिसके बाद बुधवार को हैदराबाद से कैराना नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी नासिर खान व इमरान मलिक को एनआईए व एटीएस की टीम ने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें