शामली के में वोटरों को लुभाने के लिए रसगुल्ले बांट रहे प्रधान पद के उम्मीदवार के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में वोटरों को लुभाने के लिए रसगुल्ले बांट रहे प्रधान पद के उम्मीदवार के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
गुरुवार की रात पुलिस गांव औरंगाबाद उर्फ गंदेवड़ा में प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे दयाराम वोटरों को लुभाने के लिए अपने घर के बाहर रसगुल्ले बांट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से करीब 150 क्विंटल रसगुल्ले बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर प्रधान पद प्रत्याशी मौके से फरार हो गया।