फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी की स्कार्पियो को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी की स्कार्पियो सीज
विज्ञापन

शामली। कोतवाली पुलिस ने वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार प्रदीप सिंभालका की स्कार्पियो को सीज कर दिया है। आरोप है कि बिना अनुमति के गाड़ी से चुनाव प्रचार किया जा रहा था। उधर, प्रत्याशी का कहना है कि उनके पास अनुमति है। इसके बावजूद गाड़ी को सीज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने ग्राम लांक में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रदीप को बिना अनुमति वाहन से चुनाव प्रचार करते हुए पाया। थाना प्रभारी कोतवाली ने वाहन की अनुमति दिखाने को कहा, जिस पर प्रत्याशी अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। इस पर उनकी स्कार्पियो को सीज कर दिया गया। उधर, सपा प्रत्याशी का कहना है कि उनके पास वाहन की अनुमति है। अनुमति दिखाने पर उन्होंने गाड़ी छोड़ने को कहा, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें