फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा: शामली में अवैध फैक्टरी में धमाका, मलबे से निकाले गए चार लोगों के शव

Fri, 01 Oct 2021 05:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में एक अवैध फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
शामली में बड़ा हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कैराना में अवैध पटाखा फैक्टरी में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। बताया गया कि पूरी फैक्टरी ध्वस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार अभी तक फैक्टरी में मलबे में दबे चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। कई और शव अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन


बता दें कि अचानक हुए तेज धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। इसके बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों की मदद की। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी मलबे में कुछ और फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन: लोगों में गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़, मेरठ में इन स्थानों पर लग रहा कैंप, तस्वीरें
विज्ञापन


छह मजदूर गंभीर घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

कैराना के जंगल में संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे भीषण विस्फोट हो गया। जिससे पूरी फैक्टरी जमीदोंज हो गई। मलबे में दबने से चार मजूदरों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत नाजुक है। 




कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की आचार की फैक्टरी कई वर्षों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ माह पूर्व ही राशिद नाम के व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी। फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे पूरी फैक्टरी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाके की आवाज से दूर-दराज तक के लोग भी दहल गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। मलबे से चार शव निकाले गए, जबकि छह मजदूर घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर डीएम जसजीत कौर भी मौके पर पहुंची हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें