फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी, काबू पाने में लगे घंटों

Thu, 07 Sep 2023 09:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। वहीं, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर फुलझड़ी बनाने के गोदाम में आग लग गई। आग ने तेज हवा चलने के कारण भीषण रूप ले लिया। गोदाम में लगे अग्निशमन यंत्रों और सबमर्सिबल से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर कुछ समय से वाहनों को वन-वे कर दिया। उधर, दो महिलाएं झुलस गईं, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


कस्बा थानाभवन निवासी आरिफ के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। उसकी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन व जलालाबाद के बीच फूलझड़ी बनाने की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक ऊपरी मंजिल पर खाली गत्ते के गोदाम में आग लग गई। उस समय तेज हवा चलने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया और नीचे फुलझड़ी के गोदाम में आग फैल गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। अग्निशमन यंत्रों और सबमर्सिबल से पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

यह भी पढ़ें: जी 20 शिखर सम्मेलन: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, ट्रेनें रद्द, असुविधा में डायल करें ये नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेके श्रीवास्तव, सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को कुछ समय के लिए वनवे कर दिया था। हादसे में सायरा पत्नी इकबाल निवासी जलालाबाद, आयशा पत्नी मुस्ताक निवासी जलालाबाद झुलस गईं। 

सीएफओ जेके श्री वास्तव ने बताया गत्ता गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगीना बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: भीड़ से घिरते ही तीसरी मंजिल से कूदा चोर, टूटे पैर, लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें