नाहिद हसन और उनकी बहन का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए कैराना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर नाहिद हसन के नामांकन को लेकर चल रहीं अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कैराना विधायक नाहिद हसन का नामांकन सपा के उम्मीदवार के रूप में मंजूर कर लिया गया है। नाहिद हसन के जेल जाने के बाद उनकी बहन इकरा हसन के चुनाव लड़ने की चर्चाएं लगातार चल रही थी।
सोमवार को सभी अटकलों पर विराम लग गया। कैराना विधानसभा क्षेत्र से नाहिद हसन ही समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।