फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली को मथने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन में फूंकी जान, चढ़ा सियासी पारा

Sat, 23 Sep 2023 10:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आज शामली दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डिप्टी सीएम की सुरक्षा को लेकर एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शामली का दौरा कर रहे हैं। करीब साढ़े तीन घंटे के दौरे में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जहां शामली को मथने का प्रयास किया, वहीं कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश की। इस दौरे के साथ ही संगठन में और जान फूंकने के साथ ही लोकसभा चुनाव की बिसात भी बिछा देंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री का यह शामली दौरा अहम माना जा रहा है। भाजपा लोकसभा चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें:  मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सुबह शामली पुलिस लाइन में उतरने के बाद कार द्वारा मुंडेट में भाजपा कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान बारिश होती रही लेकिन कार्यक्रम जारी रहा। कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन


चर्चा है कि संगठन में फेरबदल से बाद से जो हलचल है, उस पर भी काम करेंगे। दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचेंगे। जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक लेंगे। इसके बाद प्रेस वार्ता करेंगे तथा में जिले की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे मुस्लिम, दलित, जाट और अन्य 
जिले में वोटरों की बात की जाए तो मुस्लिम, दलित और जाट मतदाता हर बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस बार भी तीनों मतदाताओं पर प्रत्याशियों की नजर रहेगी। हालांकि, पिछली बार के प्रदर्शन दोहराने के लिए इस बार भी भाजपा को ब्राहमण, कश्यप, सैनी, गुर्जर, ठाकुर, पंजाबी, वैश्य आदि जातियों को एक जुट करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।
 
पूर्व में विस और लोकसभा चुनाव का यह रहा परिणाम 
जिले में तीन विधानसभा शामली, कैराना और थानाभवन है। वर्ष 2017 में शामली में तेजेंद्र निर्वाल विधायक बने थे, जबकि थानाभवन से सुरेश राणा ने जीत दर्ज की थी। कैराना से नाहिद हसन जीते थे। इसी तरह लोकसभा चुनाव में वर्ष 2019 में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2022 में भाजपा तीनों विधानसभा में सीट हार गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें