फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी सरकार में अपराध से तौबा कर रहे अपराधी, हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे गोकशी के आरोपी पिता-पुत्र

Wed, 27 Apr 2022 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

गोकशी के आरोपी पिता-पुत्र मंगलवार को थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ने अपराध से तौबा-तौबा किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार आने से अपराधियों में खौफ है। अपराधी गलत काम छोड़कर अपराध से तौबा-तौबा कर रहे हैं। वहीं शामली में मंगलवार को पिता-पुत्र थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन


शामली जनपद में थाने में पहुंचे गोकशी के आरोपी पिता-पुत्र ने अपराध से तौबा करते हुए भविष्य में अपराध नहीं करने की कसम खाई। साथ ही खुद ही थाने पहुंचकर मंगलवार को समर्पण कर दिया। 

यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे मासूम: नहीं पसीजा विनोद का दिल, पत्नी की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, थाने जाकर बोला- पूनम को मारकर आया हूं...
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी जमील और उसका पुत्र अमजद गोकशी के मामले में फरार चल रहे थे। जिन पर वर्तमान में 15-15 हजार का इनाम घोषित था। पूर्व में दोनों आरोपी गोकशी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। अब पुलिस के बढ़ते अपराधियों पर शिकंजे को देखते हुए दोनों अपराधियों ने हाथ में तख्ती लेकर थाने में पहुंचकर अपराध से तौबा कर ली।

यह भी पढ़ें: मेरठ:  बैठक के दौरान आपस में भिड़े बसपा नेता, जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें