फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। पहले दिन सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज शामली में 113 छात्राओं ने भौतिक की परीक्षा दी। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। जिले में लिखित परीक्षा के बनाए गए 39 केंद्रों में 36 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
सरस्वती बालिका इंटर कालेज शामली में बुधवार को भौतिक की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। कालेज के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके कालेज की 109 छात्राएं और राजकीय इंटर कालेज लिलौन की चार छात्राएं प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित हुईं जबकि उनके कालेज की एक और लिलौन की दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। सभी केंद्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षकों के नाम उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने बताया जिले में लिखित परीक्षा 39 केंद्रों पर हुई है, जिनमें 36 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। तीन केंद्रों में आरके इंटर कालेज शामली को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने के कारण वहां प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो पाएंगी। इस कॉलेज के विद्यार्थी वीवी इंटर कालेज शामली और श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में प्रयोगात्मक परीक्षाएं देंगे। इसके अलावा होली चाइल्ड लपराना और विश्वकर्मा इंटर कालेज हसनपुर लुहारी में प्रयोगशाला न होने के कारण उनके विद्यार्थी दूसरे केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें