शामली। विधानसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रदेश के नतीजों के बिल्कुल उलट रहे नतीजों ने सभी को चौंका दिया। जिले में तीनों विधानसभा सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। भाजपा का जिले से सूपड़ा साफ हो गया। थानाभवन सीट पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा को भी अपनी सीट गंवानी पड़ी।
जिले में सबसे बड़ी जीत कैराना विधानसभा सीट पर हुई। यहां सपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 25887 वोटों से हराया। उन्हें 131035 वोट मिली। जबकि मृगांका सिंह को 105148 वोट मिली। शामली विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी को 103070 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी तजेंद्र निर्वाल को 95963 वोट मिले। जीत का अंतर 7107 वोटों का रहा। थानाभवन सीट पर सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। गन्ना मंत्री सुरेश राणा रालोद प्रत्याशी अशरफ अली खान से 10806 वोट से हार गए। अशरफ अली खान को 103751 वोट मिली। जबकि गन्ना मंत्री सुरेश राणा को 92945 वोट मिली।
कैराना विधानसभा सीट
नाहिद हसन- सपा-131035
मृगांका सिंह- भाजपा-105148
राजेंद्र सिंह- बसपा- 2077
अखलाक-कांग्रेस-1522
नोटा-593
सेठपाल- निर्दलीय 409
हारून अली-निर्दलीय-315
इसरार-निर्दलीय-272
देवी सिंह-आजाद समाज पार्टी-248
विजय कुमार-निर्दलीय-186
संगीता-आम आदमी पार्टी-142
शामली विधानसभा सीट
प्रसन्न चौधरी-रालोद 103070
तेजेंद्र निर्वाल-भाजपा-95963
बिजेंद्र मलिक-बसपा-8183
नोटा-799
मोहम्मद अय्यूब जंग-कांग्रेस-780
आसिम-निर्दलीय-642
ललित कुमार-निर्दलीय-498
सुनीता देवी-सर्वजन लोकशक्ति पार्टी-439
बिजेंद्र मलिक-आम आदमी पार्टी- 258
धुरेंद्र सिंह- निर्दलीय-222
अजय-निर्दलीय-98
थानाभवन विधानसभा सीट
अशरफ अली खान-रालोद-103751
सुरेश राणा- भाजपा-92945
जहीर मलिक-बसपा-11039
शेरपाल उर्फ शेर सिंह-निर्दलीय-3975
राकेश कुमार- आजाद समाज पार्टी-3188
सत्य संयम सैनी- कांग्रेस-793
नोटा-789
सद्दाम-एसडीपीआई-703
अरविंद देशवाल- आम आदमी पार्टी-674
रमा आदिल- निर्दलीय-359
इकराम-एआईएमआईएम-325
शामली में नवीन मंडी स्थित मतगणना केंद्र पर समर्थकों के साथ खुशी मनाती कैराना विधान सभा सीट से सपा- फोटो : SHAMLI
शामली में नवीन मंडी स्थित मतगणना केंद्र पर समर्थकों के साथ खुशी मनाती कैराना विधान सभा सीट से सपा- फोटो : SHAMLI