फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिलाओं का रोजगार में सहयोग करेंगी उद्यम सखियां, उद्यमी भी बनाएंगी

Mon, 26 May 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में बनाई जाएंगी 80 उद्यम सखियां, एनआरएलएम ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में एनआरएलएम की ओर से सूक्ष्म उद्यम सखी योजना के तहत उद्यम सखियों का चयन कर महिलाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिला समूहों का गठन कर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, समूह की महिलाओं को और अधिक क्रियाशील बनाने व उद्यम स्थापना में उनकी मदद के लिए सूक्ष्म उद्यम सखी योजना लागू की गई है। इसके तहत जिले में 80 उद्यम सखियों का चयन किया जाएगा। यह उद्यम सखियां महिलाओं को लखपति दीदी बनने में भी सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त प्रेमचंद और जिला मिशन प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि उद्यम सखी चयन के लिए 31 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। इसमें समूह से जुड़ी इंटरमीडिएट पास महिला सदस्य आवेदन कर सकती हैंं। जिले में 80 महिलाओं का चयन किया जाएगा। ये महिलाएं अन्य महिलाओं को रोजगार दिलाने से लेकर उद्यमी बनाने में भी सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म उद्यान सखी के चयन के बाद वह गांवों में समूह की महिलाओं को उद्यम लगाने के लिए प्रेरित करेंगी। सखी का चयन जिले के सभी विकास खंडों में होना है। आवेदन आने के बाद परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में पास होने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें