फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ओलावृष्टि व बारिश से आम की फसल को नुकसान

Mon, 26 May 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझना में टूटी सड़क पर पानी के बाद जाते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में शनिवार रात को आंधी के साथ बारिश से जलभराव होने से लोग परेशान रहे। आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली की लाइन के तार टूटने व फाल्ट आने से रात में विद्युत आपूर्ति ठप रही। देहात में रविवार दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई। विद्युत आपूर्ति न होने से पेयजल की भी समस्या बनी रही।
विज्ञापन


जिले में शनिवार रात करीब एक बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। शाम को चार बजे के बाद धूप निकली। तेज बारिश होने से शहर में बरखंडी-सरवरपीर मार्ग, कैराना रोड, दिल्ली रोड, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।

रविवार सुबह तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश चलती रही। आंधी और बारिश के कारण रात में विद्युत आपूर्ति ठप रही। सुबह बारिश थमने के बाद विद्युत आपूर्ति चालू की गई। गांव देहात में विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति चालू हुई। बागों में आम की फसल गिरने से ठेकेदारों को नुकसान पहुंचा। सब्जियाें की फसलों में पानी भरने से नुकसान की आशंका बनी रही।
विज्ञापन



नाले में गिरा ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त
कैराना। क्षेत्र में शनिवार रात ओलावृष्टि व तेज बारिश शुरू हुई। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से आम व नाशपाती के बागों में नुकसान हुआ है। बाग मालिक शमशाद व नूरदीन ने बताया कि एक सप्ताह में दूसरी बार बारिश व तेज आंधी से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण बागों में पानी भर गया। पेड़ों से टूटा हुआ कच्चा आम पानी में गिरने के कारण खराब हो गया। वहीं, दूसरी ओर खंड विकास कार्यालय के सामने कोतवाली फीडर की लाइन पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। कांधला अड्डे पर ट्रांसफार्मर के बराबर में निर्माणाधीन नाले की खोदाई होने के कारण ईंटों का चबूतरा बैठ गया। चबूतरे पर रखा ट्रांसफार्मर नाले में गिर गया। इसके अलावा कई स्थानों पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जिस कारण करीब 10 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत कर्मियों ने रविवार सुबह विद्युत लाइन ठीक कर आपूर्ति को चालू किया।


अंडरपास में भरा पानी ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत
थानाभवन। क्षेत्र में शनिवार रात हुई बारिश से जल भराव हुआ। गर्मी से नागरिकों को राहत मिली है। गन्ने की फसल में भी बारिश ने सिंचाई का काम किया है। रेलवे लाइन पर रशीदगढ़ अंडरपास, खानपुर अंडरपास, हरड़ अंडरपास, मादलपुर अंडरपास आदि बनाए गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरने से ग्रामीणाें को आने जाने में परेशानी हुई। हालांकि रेलवे की ओर से मोटर जैट लगाकर अंडरपास से पानी निकाला जा रहा है। उधर, खेतों में पानी भरने से गोभी, कद्दू व भिंडी आदि की फसल को नुकसान होने की आशंका है। किसान सीताराम ने बताया कि बारिश का पानी भरने से सब्जी की फसल बर्बाद होने की आशंका बनी है।


बारिश से बह गया बजरी व डस्ट
झिंझाना। लोक निर्माण विभाग की ओर से कस्बे की टूटी सड़क का पेचिंग कार्य कराया जा रहा है। शनिवार रात में आई तेज बारिश ने कस्बेवासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश में रोड़ी, बजरी के साथ डाला गया डस्ट बह गया। चार वर्षों बाद सड़क के गढ्ढे भरने शुरू हुए थे। तेज हवा के साथ बारिश आने से सुबह सात बजे तक बिजली गुल रही। तेज हवा से डेरी चौक के निकट एक स्ट्रीट लाइट का पोल टूट गया। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बारिश व तेज हवा के कारण जिले के गंगेरू, डूंडूखेड़ा बिजलीघर समेत कई स्थानों पर फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। सुबह विद्युत कर्मचारियों द्वारा मरम्मत व फाल्ट दूर कर सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई गई - वीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें