फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में हादसा शामली व बागपत के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिला के कस्बा उखडाल में टाटा सूमो गाड़ी के खाई में पलटने से कस्बा एलम और बागपत के गांव हेवा निवासी एक युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी 21 वर्षीय समीर पुत्र ताहिर व छोटू पुत्र अकबर जनपद बागपत के गांव हेवा निवासी गुलजार सहित आधा दर्जन लोगों के साथ जम्मू कश्मीर के जिला रामबन के कस्बा उखडाल में कपड़े की फेरी लगाने का कार्य करते हैं। शनिवार की सुबह सभी लोग टाटा सूमो में सवार होकर कपड़े की फेरी लगाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही टाटा सूमो उखडाल कस्बे के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंची तो टाटा सूमो असंतुलित होकर खाई में पलट गई। टाटा सूमो के खाई में पलटने से मौके पर ही समीर पुत्र ताहिर निवासी एलम और गुलजार निवासी हेवा बागपत की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छोटू पुत्र अकबर सहित आधा दर्जन से अधिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की अभियान चलाते हुए सभी घायलों को उखड़ाल कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें