झिंझाना करनाल हाईवे पर दुर्घटना मे घायल युवक को सीएचसी में लेकर पहुचे परिजन व पुलिसकर्मी
- फोटो : SHAMLI
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उनको गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र के गांव शीतलगढ़ी निवासी अंकुर पुत्र अरविंद, प्रदीप पुत्र सिताब सिंह बाइक पर सवार होकर कैराना कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे। जब दोनों बाइक सवार मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ोली-केरटू के बीच पहुंचे तो पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने दोनों घायलों को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया है। डाक्टर विकास कुमार ने बताया दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।