फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करें

विज्ञापन
झिंझाना में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक लेते राज्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना। नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर भाजपा की समन्वय बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी हाई कमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने और समस्त कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने को कहा। बैठक में आए कार्यकर्ताओं ने झिंझाना नगर मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप को फूलमाला पहनाकर बधाई दी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप ने की और संचालन मुकेश जैन ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री रवि गोयल, जिलामंत्री राजकुमार शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, विनोद संगल, जिला मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा रवि गहलोत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें