फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आवारा कुत्तों के हमले में चार वर्षीय बच्ची समेत दो मासूम घायल

Tue, 09 Jun 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर पंचायत एलम में सोमवार को आवारा कुत्ते ने खेल रहे दो मासूम बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे चार वर्षीय फरा और सात वर्षीय शाद घायल हो गए।
विज्ञापन

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाकर दोनों बच्चों को उसके चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया और रेबीज से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने परिजनों को घावों की नियमित सफाई रखने तथा निर्धारित समय पर सभी टीके लगवाने की सलाह दी है। वहीं सागर, मनवीर, टीनू का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें