शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा 48 मिनट और सहारनपुर- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 12 मिनट देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन देरी से आने के कारण सवारियां परेशान रही। स्टेशन पर हरिद्वार, ऋषिकेश और दिल्ली की तरफ जाने वाली सवारियां ट्रेनों का इंतजार करती रही।
उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को सुबह 4.53 बजे शामली स्टेशन पर पहुंचने का समय है। उदयपुर सिटी से चलकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को तीन घंटा 48 मिनट देरी से शामली स्टेशन पर सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर पहुंची और 8.48 बजे योग नगरी ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दो बजकर 56 मिनट है। यह ट्रेन शामली स्टेशन पर एक घंटा 12 मिनट देरी से चार बजकर आठ मिनट पर पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सवारियां परेशान रही। शामली स्टेशन मास्टर ने बताया कि रविवार को दो ट्रेनें के देरी से पहुंची है।