फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हैंडी के बाद भी रोडवेज बसों में कम रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दुल्हैंडी के बाद शनिवार को भी यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों की संख्या कम रही। शनिवार को होली का अवकाश होने के चलते बड़े शहरों की ओर कम सवारियां निकली। रविवार की दोपहर बाद बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

होली और दुल्हैंडी के बाद छोटे शहरों से बड़े शहरों की ओर से यात्री निकलते हैं, मगर शनिवार को होली और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने से दिल्ली, शाहदरा, पानीपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, करनाल, और सहारनपुर की ओर यूपी रोडवेज की बसों में कम सवारियां निकली। रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश खत्म होने के बाद सोमवार को आवाजाही बढ़ जाएगी। रविवार को दोपहर बाद शामली से सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, दिल्ली, शाहदरा और पानीपत की सवारियां निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें