शामली में गांव बाबरी में बुजुर्ग का शव कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमीन को अपने पूर्वजों की बताया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने किसी तरह मामला शांत कराया। शव को दूसरे कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कराया गया।
मंगलवार को दोपहर अनीश खां की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई। अनीस 68 साल के थे। परिजन और ग्रामीण शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए गांव के श्मशान घाट के पास कब्रिस्तान में जा रहे थे। बताया कि इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और शव को कब्रिस्तान में दफनाने का विरोध किया। कहा कि ये कब्रिस्तान उनके पूर्वजों के हैं। जबकि मृतक पक्ष ने खुद के पूर्वजों के कब्रिस्तान बताया। काफी देकर तक हंगामा चलता रहा।