केस-2
शहर के एमएसके रोड पर परिवहन विभाग की टीम ने कैंटर को ओवरलोड सामान के साथ पकड़ा। चालक शामली के काजीवाड़ा निवासी ने रसीद दिखाते हुए बताया कि सात दिन पूर्व ही उसका कैंटर सीज हुआ था। जांच करने पर पता चला कि सीज की कार्रवाई एक साल पूर्व हुई थी। इसमें में सीज में जुर्माने की रसीद में छेड़छाड़ की गई थी।
केस-3
परिवहन विभाग ने कांधला क्षेत्र से ओवरलोड डंपर को पकड़ा। चालक ने बताया कि दो बार उसके खिलाफ सीज की कार्रवाई हो चुकी है। हाल ही में शामली में सीज की कार्रवाई की गई है। रसीद देखी तो 20 मई में ही कार्रवाई लिखी थी, मगर जांच करने पर पता चला कि छह माह पूर्व डंपर के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई थी।
चालक ने सीज की कार्रवाई से बचने के लिए रसीद की तारीख में छेड़छाड़ कर रखी थी। यह तीन मामले तो बानगी भर मात्र है। इस तरह के मामले पिछले कुछ समय से बढ़े हैं। कुछ अन्य मामलों में निलंबन के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
कुछ दुपहिया वाहन चालक मैसेज एडिट करके दिखाते हैं
एआरटीओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ दुपहिया वाहन चालक चालान का जो मोबाइल पर मैसेज भेजा जाता है, उसे भरते नहीं है। चेकिंग के लिए रोकने पर दोस्त द्वारा एडिट किए गए मैसेज को दिखाते हैं।
बताया जाता है कि सर, दो दिन पूर्व ही बाइक का चालान हुआ था, चाहे तो आप मैसेज देख लो, जबकि दो मामलों में जांच की गई तो मैसेज बाइक सवार के दोस्त का निकला और चालान ऑनलाइन चैक करने पर छह माह पूर्व होना पाया गया।
आरसी से मोबाइल अपडेट नहीं कराने वाले कर रहे खेल
एआरटीओ ने बताया कि ट्रक, डंपर और कैंटर के वे चालक सीज की कार्रवाई से बचने के लिए रसीद में धोखाधड़ी कर रहे हैं, जिनका मोबाइल नंबर आरसी से अपडेट नहीं है। क्योंकि ऐसे चालकों के खिलाफ सीज की कार्रवाई ऑनलाइन न करते हुए रसीद के माध्यम से की जा रही है। जिसका चालक फायदा उठाते हैं। सभी से आरसी मोबाइल से अपडेट कराने की भी मांग की है।
जिले में हर माह बड़े वाहनों के चालान की संख्या 700
सीज की कार्रवाई 50
एक माह में राजस्व वसूली करीब साढ़े पांच लाख
वाहनों को सीज की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ चालक सीज की रसीद में खेल कर रहे हैं। अभियान चलाया जा रहा है। 20 के परमिट निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। - रोहित राजपूत, एआरटीओ, शामली