फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेल्समैन गिरफ्तार, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आबकारी पुलिस ने शराब और बीयर को ओवर रेट बेचने के आरोप में दो सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया है। ओवर रेट को लेकर वायरल हुई वीडियो के बाद डीएम की ओर से कराई जांच में कई दुकानों पर ओवर रेट बिक्री का खुलासा हुआ था। आबकारी निरीक्षक की तरफ से शहर कोतवाली में सेल्समैनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर ओवर रेट शराब बेचे जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में ओवर रेट लेने की वजह अधिकारियों के खर्चे पूरे करने की बात कही गई थी। डीएम जसजीत कौर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को अपने स्तर से शराब की दुकानों पर जांच कराई गई थी, जिसमें कई दुकानों पर ओवर रेट शराब की बिक्री होना पाया गया था।
जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल ने बताया कि आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार द्वारा शराब और बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अजंता चौक पर अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन जाहिद निवासी गांव खेड़ीकरमू और मिल रोड पर बीयर की दुकान के सेल्समैन सौरव निवासी गांव रायपुर अटेरना थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर को शराब को ओवर रेट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शहर कोतवाली में दोनों सेल्समैनों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिन दुकानों पर ओवर रेट शराब की बिक्री होना पाई गई है, उन दुकानों के लाइसेंसधारकों से 75-75 हजार रुपये जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। कैराना और कांधला में भी ओवर रेट शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। वहां पर भी कार्रवाई कराई जा रही है। सीओ सिटी श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया है।
तीन शराब ठेकों पर ओवर रेट बिकती मिली शराब
गढ़ीपुख्ता। एसडीएम ऊन विशु राजा ने कस्बे के बाईपास स्थित देसी, अंग्रेजी व बीयर के ठेके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शराब ओवर रेट बिकती पाई गई। ग्राहकों ने एसडीएम के सामने सेल्समैन और ठेकेदार पर ओवर रेट शराब बेचने के आरोप लगाए। एसडीएम ने बताया कि तीनों ठेकों पर ओवर रेट शराब बिकती पाई गई। प्रकरण में आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की मिलीभगत प्रतीत होती है। जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें