फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुठभेड़ में गोली लगने से दो लुटेरे घायल

Sat, 28 Nov 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना अस्पताल में उपचार कराते पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कैराना। शुक्रवार की शाम चार बजे गंदराऊ जाने वाले रास्ते पर डंपिंग ग्राउंड के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने से लूट के आरोपी कैराना के पीरजादगान मोहल्ले निवासी सलमान और मोहल्ला छडियान के तस्लीम घायल हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे मुख्य मार्ग पर तिरंगा स्मारक के पास अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने मोहल्ला पीपलोतला निवासी कलीम का सैमसंग मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों की ओर से तमंचे से तीन गोलियां चलाई गईं, जबकि पुलिस ने 9 एमएम की पिस्टल से दो गोलियां चलाईं। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

n दोस्ती में तस्लीम भी जुड़ा, कुंडल झपटने की वारदातों में नाम : एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार दोनों बदमाश बाइक से महिलाओं का पीछा कर कुंडल झपटने की वारदातों में भी शामिल रहे हैं।आरोपियों के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई अपाचे बाइक, कलीम से लूटा गया सैमसंग मोबाइल, दो तमंचे 315 बोर, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें