फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो लाख 87 हजार 827 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो लाख 87 हजार 827 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, ग्रामीण मतदाताओं को अपने मताधिकार सुरक्षित रखने के लिए डुप्लीकेट मतदाता सूची का सत्यापन करना अनिवार्य किया गया है।
अपर जिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने ग्रामीण मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम डुप्लीकेट सूची में है, तो ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा संपर्क करने पर अपने आधार के अंतिम चार अंक साझा करें। सत्यापन नहीं कराने पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि बीएलओ स्वयं मतदाताओं से संपर्क करेंगे, लेकिन मतदाता स्वयं भी अपने आधार का सत्यापन कराने के लिए आगे आ सकते हैं। सही जानकारी देना और आधार अंक साझा करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाना और प्रत्येक मतदाता को उसके वास्तविक निवासी स्थान पर सूचीबद्ध करना है, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और सुरक्षित बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें