शामली। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की एसआई आर के डाटा के मुताबिक कैराना, थानाभवन और शामली विधानसभा में कुल 55,425 मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जिनके पास दो दिसंबर 2004 का रिकाॅर्ड नहीं है।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, ऐसे मतदाताओं को जिले की सभी तहसीलों के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा। एक सप्ताह के भीतर ये मतदाता स्वयं और अपने माता-पिता का डाटा प्रस्तुत करेंगे। रिकाॅर्ड प्रस्तुत होने के बाद ही इन्हें विधानसभा का मतदाता माना जाएगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय प्रभारी एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनय भदौरिया ने बताया कि नोटिस बृहस्पतिवार से जारी किए जाएंगे और हस्ताक्षर प्रक्रिया के बाद जिला मुख्यालय से इसे भेजा जाएगा। उन्होंने अपील की कि सभी मतदाता समय पर अपने और अपने माता-पिता के रिकार्ड प्रस्तुत करें ताकि उनके मताधिकार का सुरक्षित रूप से प्रयोग हो सके।