शामली में नवीन मंडी स्थल पर गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व थानाभव?
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में किसानों की गेहूं खरीद की व्यवस्था को परखने के लिए रालोद विधायकों ने नवीन मंडी स्थल स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो खरीद केंद्रों के प्रभारी नदारद मिले।
मंगलवार को सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान नवीन मंडी स्थल स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर दोनों विधायकों ने मंडी सचिव अरुण कुमार से गेहूं खरीद के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई। इलेक्ट्रानिक कांटे के साथ-साथ किसानों के बैठने व गर्मी के चलते पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मौके पर खाद्य विभाग की केंद्र प्रभारी सुनीता राणा मौजूद रहीं। पीसीयू समेत दो क्रय केंद्र के प्रभारी नदारद रहे। दो केंद्र प्रभारी के न मिलने पर नाराजगी भी व्यक्त की गई। दोनों विधायकों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
किसानों का क्रय केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला दो से तीन दिन के अंदर शुरू हो जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गेहूं खरीद को जनपद में प्राथमिकता के तौर पर किया जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि गेहूं खरीद उन्हीं किसानों की जाएगी, जिन्होंने पंजीकरण करा लिया है। खरीद का लक्ष्य सभी केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है।