फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 09 Sep 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
हरड़ में हुए हादसे में सीएचसी में भर्ती घायल। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

थानाभवन। हरड़ फतेहपुर गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रामपुर मनिहारान निवासी 26 वर्षीय महेश की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हरड़ निवासी कृष्ण पाल बाइक से शामली से हरड़ गांव स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अंशुल निवासी सरसौहेड़ी, सहारनपुर ने बताया कि वह अपने साथी आकाश के साथ बाइक से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था। उनके साथ महेश भी था। अंशुल के मुताबिक, महेश उसका दोस्त था और रामपुर मनिहारान का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंशुल, आकाश और एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेन्द्र सिंह के अनुसार, घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें