फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा गमों का पहाड़: दो बेटियों की नहाते समय करंट लगने से मौत, कारोबारी के घर मचा कोहराम, गांव में छाया मातम

Wed, 22 May 2024 09:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में दो बच्चियों की नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना में नहाते समय दो बच्चियों की करंट लगने से मौत हो गई। दो बच्चियों की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, गांव में भी मातम पसर गया। 

विज्ञापन


कपड़ा कारोबारी की दो बेटी की मौत
कस्बे के शैखामैदान में बुधवार की शाम सबमर्सिबल पर नहाते समय बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट लगने से कपड़ा कारोबारी उस्मान कुरैशी की मासूम बेटी जिया और नबिया की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। हादसे के बाद हर कोई उस्मान कुरेशी के घर की ओर दौड़ता नजर आया।

बुधवार की रात करीब आठ बजे कस्बे के मौहल्ला शैखामैदान निवासी कपड़ा कारोबारी उस्मान कुरैशी की दो पुत्री जिया (8) व नबिया (6) घर के अंदर सबमर्सिबल पर नहा रही थी। जिया कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा और और नबिया यूकेजी में पढ़ती थी। नहाते समय अचानक दरवाजे के ऊपर लगा तार टूटकर दरवाजे पर गिर गया। जिसके बाद दरवाजे में करंट आ गया।

वहीं, नहाते समय दरवाजे पर हाथ लगने से दोनों बहनों की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद हर कोई उस्मान कुरैशी के घर की ओर दौड़ता नजर आया। हर कोई परिजनों को ढांढस बंधा रहा है।

यह भी पढ़ें: साढ़े चार वर्ष बाद मिला इंसाफ: भजन गायक और परिवार के हत्यारे को फांसी की सजा, आरोपी के चेहरे पर नहीं दिखा गम
विज्ञापन

बताया गया कि बृहस्पतिवार को सुबह दोनों बहनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस मामले की सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया।

यह भी पढ़ें: जघन्य हत्याकांड: शामली के इतिहास में ऐसा पहली बार... जब किसी कातिल को हुई फांसी, पढ़िए क्या बोले पीड़ित परिजन?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें