फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरा विद्यालय मेरी पहचान’ में जिले के दो उत्कृष्ट विद्यालय चयनित

विज्ञापन
गांव बंतीखेड़ा का प्राइमरी स्कूल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र लखनऊ द्वारा मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के दो विद्यालयों का चयन हुआ है। चयनित विद्यालयों में आदर्श प्राथमिक विद्यालय बंतीखेड़ा और कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम शामिल हैं। विद्यालयों का चयन होने पर इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों ने बधाई दी है। चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को परिषद की तरफ से लखनऊ में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्यालयों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र लखनऊ द्वारा ‘मेरा विद्यालय मेरी पहचान’ कार्यक्रम पिछले साल 2021 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को अपने विद्यालयों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण मांगा गया था। इसके तहत जनपद स्तर पर प्राप्त विद्यालयों की प्रविष्टियों में से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एक प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का मानक बिंदुओं के आधार पर चयन कर परिषद को भेजा गया था। जिला स्तर पर चयनित प्रविष्टियों का मूल्यांकन राज्य स्तर पर कराया गया। इस कार्यक्रम में चयनित विद्यालयों की जारी सूची में जिले से थानाभवन ब्लाक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय बंतीखेड़ा और कांधला ब्लाक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम का चयन हुआ है। दो विद्यालयों का चयन होने पर बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है और इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार और ओमवीर सिंह को शिक्षकों ने बधाई दी है।
विद्यालयों के चयन में ये रहे मानक
विद्यालय की छात्र संख्या, छात्रों की औसत उपस्थिति, अपेक्षित लर्निंग आउटकम्स की संप्राप्ति, बच्चों की खेलकूद व सहगामी क्रियाओं में प्रतिभागिता, सामुदायिक सहयोग, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर खेलकूद की सामग्री, फर्नीचर आदि की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण, शौचालयों की क्रियाशीलता, पुस्तकालय की व्यवस्था एवं क्रियाशीलता, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए प्रयास आदि बिंदुओं के आधार पर मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा कर विद्यालयों का चयन किया गया।
विज्ञापन

ये बोले प्रधानाध्यापक
आदर्श प्राथमिक विद्यालय बंतीखेड़ा के प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय का चयन होने पर वे बहुत खुश है। उनके विद्यालय में वर्तमान में 703 बच्चे नामांकित है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब समेत शैक्षिक भौतिक वातावरण है। इससे पहले उन्हें जिला स्तर पर 2017 में उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार मिला। 2020 में शिक्षक दिवस पर और यूपी स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राज्य स्तर पर मिलने वाला उनका यह पहला पुरस्कार होगा।
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम के प्रधानाध्यापक ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय का चयन होना उनके साथ ही पूरे विद्यालय परिवार के लिए खुशी की बात है। विद्यालय में वर्तमान में 105 बच्चे नामांकित है। विद्यालय में कंप्यूटर लैब, प्रोजेक्टर, बच्चों के लिए मिनरल वाटर, पुस्तकालय समेत शिक्षा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं हैं। इससे पहले उन्हें 2016 व 2017 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार, 2018 में शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा लखनऊ में बेस्ट टीचर पुरस्कार और इसी वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार सम्मान मिल चुका है।

गांव गढ़ीश्याम का कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें