फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूट में फरार दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूट में दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव जाफरपुर के निकट चार दिन पहले फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूट की घटना में फरार चल रहे दो बदमाश गुफरान गुफ्फू और जावेद को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम में 50 हजार रुपये, टैबलेट और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि प्रिंस, निवासी गांव विधाना अलेवा जनपद जींद हरियाणा करनाल में स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। चार दिन पहले 23 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव बुंटा से फाइनेंस के पैसों का कलेक्शन कर बाइक से करनाल लौट रहे थे। थानाभवन थानाक्षेत्र में गांव जाफरपुर फैक्टरी के पास बाइक सवार बदमाशों ने प्रिंस से करीब एक लाख रुपये, दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, टैब, बायोमैट्रिक मशीन आदि की लूट की थी। घटना के अगले दिन 24 फरवरी को दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल बाइक, 59 हजार रुपये और अवैध हथियार बरामद हुए थे। उस समय लूट में शामिल अन्य दो बदमाश फरार हो गए थे। शनिवार को सूचना के आधार पर थानाभवन, गढ़ीपुख्ता थाना और एसओजी टीम ने करनाल की फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से हुई लूट में फरार दो बदमाशों को जाफरपुर के जंगल से घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम गुफरान गुफ्फू निवासी बुंटा थाना गढ़ीपुख्ता और जावेद, निवासी धानवा थाना तीतरो जनपद सहारनपुर हैं। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें