शामली में बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली गाजीपुर बार्डर में चल रहे किसान आंदोलन को तेज करने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव ग्रामीणों से मिलकर जनसंपर्क करने का निर्णय लिया है।
भाकियू कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को बैठक देशपाल चेयरमैन की अध्यक्षता में शामली नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार के कार्यालय में हुई। भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि पिछले तीन महीनों से देश के किसान दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर किसान कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे है। दिल्ली में किसानों के आंदोलन को अधिक तेज किए जाने की आवश्यकता है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भाकियू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में ग्रामीणों को एकजुट करने का काम करेंगे। गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को हौसला बढ़ाए जाने के लिए अपने अपने संसाधनों से दिल्ली चलने के लिए किसानों को प्रेरित करेंगे। मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी तालिब, अमरदीप लाठियान, पप्पू पंवार, प्रदीप त्यागी, गयूर हसन, आमिर राव, चौधरी असलम मौजूद रहे।