दो बच्चों का नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन
शामली। आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक ( इंग्लिश मीडियम) के दो बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए हुई प्रवेश परीक्षा को पास किया है। दो बच्चों का चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि विद्यालय के कक्षा पांच के दो बच्चे प्रशांत व राधिका ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर कक्षा छह में प्रवेश के लिए स्थान पक्का किया और अपने अध्यापको, अभिभावकों व सभी मार्गदर्शकों का नाम रोशन किया है। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को हुई थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल विद्यालय के एक बच्चे का चयन हुआ था। उनके विद्यालय के बच्चे छह साल से नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। कोरोना काल में दो बच्चों का चयन होने से विद्यालय में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि 2019 में बीएसए गीता वर्मा के निर्देशन में आओ जाने क्या सीखा परीक्षा आयोजित की गई थी। उस परीक्षा में कक्षा तीन की टॉप टेन सूची में प्रशांत दूसरे व राधिका पांचवें स्थान पर रही थी। टॉप टेन सूची में विद्यालय के पहले तीन स्थानों समेत छह बच्चे इसी विद्यालय के रहे थे। दोनों बच्चों को तत्कालीन डीएम अखिलेश सिंह व बीएसए गीता वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया था।