फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से फरार 25 हजार के इनामी हत्यारोपी दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। एसटीएफ नोएडा और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से करीब पांच साल से हत्या के आरोप में फरार चल रहे 25 - 25 हजार रुपये के इनामी दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ निवासी बबली देवी ने मई 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई भोजराज की पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही धारा, जीवन, जीत सिंह, शेर सिंह, राजेश पुत्र जगत सिंह ने हत्या कर दी है। जीवन और शेर सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार लिया था, जबकि बाकी तीन भाई फरार चल रहे थे। तीनों तीनों भाइयों पर 25 - 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को एसटीएफ नोएडा और थाना पुलिस की टीम ने आरोपी जीत सिंह और धारा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे व चार कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें