झिंझाना पंजाब नेशनल बैंक में बदमाशों ने किया कुंबल।
- फोटो : SHAMLI
झिंझाना (शामली)। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रात को चोर सेंध लगाकर घुस गए। चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने के कारण नुकसान होने से बच गया।
बुधवार की रात कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली दीवार में सेंध लगाई। इसके बाद चोरों ने स्ट्रांग रूम तक पहुंचकर उसको तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं टूट पाया। घटना का पता सुबह उस समय चला जब बैंक कर्मी पहुंचे और दीवार में सेंध होना पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने की बात कही तो पता चला कि सीसीटीवी कैमरे कई सप्ताह से बंद चल रहे हैं। बैंक पर कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं था। बैंक के शाखा प्रबंधक तिरसपाल सिंह ने बताया कि पिछले करीब एक माह से बैंक में सीसीटीवी कैमरा चालू नहीं है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक से बैंक की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे चालू कराने के लिए कहा है।