फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

Wed, 29 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शामली से बनत की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को एक वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पिता की ओर से थाना आदर्श मंडी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बनत निवासी मोनू अपने साथी देवेंद्र और सागर के साथ मंगलवार सुबह करीब चार बजे शामली से बनत जा  रहे थे। चौकी से आगे बनत रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवेंद्र और सागर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों  को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के दोनों को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि इस दौरान देवेंद्र की भी मौत हो गई। सागर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने मृतक मोनू के पिता रामदास की ओर से अज्ञात वाहन चालन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, एसओ मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि मरने वाले दोनों युवक 20 से 22 साल की उम्र के थे। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर हेलमेट पहले होते तो जान बच जाती।
विज्ञापन


हादसे में आधा दर्जन घायल 
जलालाबाद। खेड़ा अफगान जा रहे टाटा मैजिक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें मैजिक का ड्राइवर अफगान निवासी वृद्ध खेम सिंह, रणजीत, संदीप, आकाश, साहब सिंह सहित अन्य लोग घायल हो गये। लोगों ने सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय को  रेफर कर दिया गया। जलालाबाद चौकी प्रभारी नंद किशोर शर्मा ने बताया की दोनों वाहनों की आमने सामने से टक्कर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें