फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ उठाकर कोतवाली में सरेंडर करने पहुंचे हमले के दो आरोपी

विज्ञापन
कैराना कोतवाली में हाथ उठा कर आत्म समपर्ण करते जानलेवा हमले के आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हाथ उठाकर कोतवाली में सरेंडर करने पहुंचे हमले के दो आरोपी
विज्ञापन

कैराना। एक सप्ताह पूर्व गांव रामड़ा में बच्चों के विवाद के बाद जानलेवा हमले के दो आरोपियों ने पुलिस का दबाव बढ़ने पर कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों आरोपी हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे और भविष्य में अपराध से तौबा की।
विज्ञापन

गांव रामडा में 30 नवंबर को बच्चों के विवाद में भूरा पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करके दिलशाद व उसकी पत्नी जाहिदा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मामले में दिलशाद के पिता लतीफ की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते सोमवार सुबह मामले में आरोपी नाहिद व भूरा उर्फ यूसुफ निवासी रामड़ा अपने हाथ उठाकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें