फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महा परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को याद किया
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा स्तिथ संत शिरोमणि रविदास महाराज मंदिर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें सभी युवाओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। भीम आर्मी ने कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर बसपा के नगर अध्यक्ष एप्पल कुमार के नेतृत्व में आंबेडकर भवन में विचार गोष्ठी की गई। बसपा कार्यकर्ता बाबू ऋषिपाल ने कहा कि 20वीं शताब्दी के श्रेष्ठ चिंतक, ओजस्वी लेखक एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माण कर्ता हैं। विधि विशेषज्ञ, अथक परिश्रमी एवं उत्कृष्ट कौशल के धनी व उदारवादी, लेकिन सुदृढ़ व्यक्ति के रूप में डॉ. आंबेडकर ने संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बालकिशन आर्य, विनोद सैनी, शुभम कुमार, अंकित कुमार, लोकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, राधेश्याम, कमल कुमार मौजूद रहे। भीम आर्मी के कैंडिल मार्च में अक्षय कुमार, अवनीश, रजनीश गौतम, चंद्रपाल, सोनू, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें