फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसे, दो लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
कैराना में पिकअप की टक्कर से घायल बुग्गी चालक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कैराना। दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार व बुग्गी चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 7 बजे गांव मन्ना माजरा निवासी साजिम यमुना नदी से बुग्गी में रेत भर कर वापस अपने गांव जा रहा था। शामली रोड पर मन्ना माजरा से पहले पीछे से आ रही पिकअप ने बुग्गी में टक्कर मार दी, जिससे बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और साजिम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां सिर की गंभीर चोट के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सोमवार शाम साढ़े 7 बजे हरियाणा के जिला पानीपत के गांव कोतपुरा निवासी 50 वर्षीय ब्रह्म सिंह बाइक से रिश्तेदारी में गांव दभेड़ी खुर्द आ रहा था। बाईपास पर खुरगान चौराहे से पहले निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कैराना में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें