फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार कोरोना संक्रमित और मिले, 13 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। सोमवार को चार कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि कोरोना के 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या 50 से नीचे आ गई है। अब सक्रिय केस 46 रह गए हैं।
विज्ञापन

पिछले करीब 15 दिन से कोरोना संक्रमण दर में गिरावट आ रही है। इसके चलते नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा चल रही है। सोमवार को जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पंजाब की चार साल की बच्ची में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसका सैंपल रेंडम लिया गया था। गांव बलवा में सात वर्षीय बालक, गांव मुंडेट कलां में 38 वर्षीय महिला और शहर में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले और 13 ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस कम होकर 46 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें