कैराना। एक माह पूर्व आबकारी टीम पर हमला करके आबकारी इंस्पेक्टर को घायल करने के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
छह मार्च को झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडोली चेक पोस्ट पर आबकारी इंस्पेक्टर अजय सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शराब तस्करी के शक में टीम ने तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी का पीछा किया तो चालक गाड़ी को भगाते हुए कैराना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में पहुंच गया। आबकारी टीम ने जैसे ही गाड़ी चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो भीड़ में हमला कर दिया, जिसमें आबकारी इंस्पेक्टर अजय सिंह घायल हो गए थे। आबकारी इंस्पेक्टर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर शामली बस स्टैंड से मुकदमे में वांछित चल रहे असलम और उसके भाई इरशाद निवासी गांव बसेड़ा को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को जेल भेज चुुकी है।