फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिकुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने का प्रयास करें

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के ग्राम कुड़ाना में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम म - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गोद लिए गए कुड़ाना में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में जो सात अतिकुपोषित बच्चे हैं उनको स्वस्थ करने के लिये गंभीर प्रयास किए जाए।
विज्ञापन

सोमवार को कुड़ाना गांव मेें डीएम जसजीत कौर ने सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने सामुदायिक शौचालय का रख-रखाव हेतु समूह की महिला का चयन कर जिम्मेदारी सौंपे जाने के निर्देश दिए। डीएम ने गोद लिए गए कुड़ाना गांव में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। 20 किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकीन पैड का वितरण किया। पांच अतिकुपोषित बच्चों को देसी घी एवं 15 लाभार्थियों को ड्राई राशन का वितरण किया गया। कुड़ाना सीएचसी के अधीक्षक द्वारा कोविड-19 के द्वारा क्या करना चाहिए क्या नहीं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कुपोषण चक्र के बारे में महिला एवं किशोरियों को अवगत कराया। कुपोषण के चक्र को तोड़ने के लिये भरसक प्रयास करने की आवश्यकता है। जिससे किशोरी एवं बालिका स्वस्थ रहेगी क्योंकि किशोरियों से ही एक स्वस्थ परिवार की शुरूआत होती है। मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय, जिला राज पंचायत अधिकारी आलोक शर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, तहसीलदार सदर अजय शर्मा, ग्राम प्रधान संतलेश समेत आशा, एएनएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें