फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगा खुशहाल परिवार दिवस

विज्ञापन
शामली सीएचसी में खुशहाल दिवस पर कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करती जिला पंचायत अध्यक्ष् संतोष - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष चौधरी ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस से महिला-पुरुषों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता मिलेगी, जिससे जनसंख्या नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर खुशहाल परिवार दिवस का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीर बहादुर ढाका ने किया। सीएमओ ने बताया कि हर महीने की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। इसके माध्यम से महिला-पुरुषों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। तीन या उससे अधिक बच्चों वाले माता-पिता को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करने के साथ नियोजन संबंधी साधन अपनाने के किए प्रेरित किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से चलाया जाए, ताकि उनका लाभ लोगों को मिल सके। मंशा के अनुरूप कार्यक्रम आयोजन किया जाए। परिवार कल्याण की काउंसलर शिप्रा त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में आए दंपतियों को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच और खानपान आदि के बारे में उन्हें जानकारी देने के साथ आगे के लिए परिवार नियोजन के सभी साधनों की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डा. रमेश चंद्रा, एएनएम और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें