फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ढाबों के सामने खड़े ट्रक दे रहे हादसों को न्योता

Tue, 06 Jan 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद में हाइवे पर होटल के सामने ट्रकों की लगी लाइन। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
जलालाबाद। दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर स्थित होटल व ढाबों के सामने अवैध रूप से ट्रकों की पार्किंग लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रक चालक खाना खाने और आराम करने के लिए घंटों तक अपने वाहन हाईवे पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

खासकर सर्दी के मौसम में सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण हाईवे पर खड़े वाहन दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। जलालाबाद क्षेत्र में हाईवे किनारे 10 से अधिक होटल-ढाबे संचालित हो रहे हैं। यहां ट्रक चालक बड़ी संख्या में रुकते हैं, लेकिन अधिकांश चालक ट्रकों को बेतरतीब ढंग से सड़क पर खड़ा कर देते हैं।
इससे पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के लिए अचानक ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है। हालात ये है कि कि कई ट्रकों में न तो इमरजेंसी लाइट जलती है और न ही रिफ्लेक्टर लगे होते हैं, जिससे कोहरे में वे बिल्कुल नजर नहीं आते।
विज्ञापन

कस्बे के मनोहर लाल, बलबीर सिंह, अनुज, राजेंद्र बबलू का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर करोड़ों रुपये प्रचार-प्रसार पर खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नियमों का पालन होता नजर नहीं आता। न तो यातायात पुलिस इन अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती है और न ही परिवहन विभाग कोई सख्ती दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें