फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो युवकों के बीच मारपीट में पुलिस से की हाथापाई

Tue, 06 Jan 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना के खुरगान में झगडे के दौरान पुलिस से हाथापाई की वायरल वीडियों का स्क्रीन शाट-वायरल वीडिय
विज्ञापन
कैराना। खुरगान गांव में मजदूरी के पैसे मांगने पर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान आरोपियों ने मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव खुरगान निवासी आजम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने करीब एक माह पहले जावेद को गन्ना काटने के लिए मजदूरी पर लगाया था और 19,500 रुपये पेशगी दिए थे। जावेद 10 दिन काम करने के बाद बिना बताए वहां से भागकर बिहारीगढ़ चला गया। जावेद के वापस आने पर आजम ने बाकी 13,500 रुपये मांगे, लेकिन आरोपियों ने पैसे देने से साफ मना कर दिया।
तीन जनवरी की शाम आजम दुकान से सामान लेने के लिए निकला, तभी राजकीय इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार जावेद, उसके भाई सावेज और अरशद ने उसका रास्ता रोक लिया। बाद में अमजद भी वहां पहुंच गया। चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर दरोगा जितेंद्र कुमार और पुलिस कांस्टेबल बबलू पहुंचे। दरोगा ने मारपीट कर रहे युवक से डंडा छीनने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस से भी हाथापाई की। इस घटना का 2 मिनट 7 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि झगड़े के दौरान पुलिस ने आरोपी से डंडा छीनने का प्रयास किया। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें तीन भाइयों का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें