शामली शुगर मील के गेट पर प्रदर्शन करते ट्रक चालक
- फोटो : SHAMLI
शामली। बकाया वेतन न मिलने से क्षुब्ध होकर ट्रक चालकों ने मालिकों व ठेकेदार और शामली मिल गेट पर प्रदर्शन किया और बकाया वेतन भुगतान नहीं होने पर काम बंदकर हड़ताल की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर पर मिल के अफसर मौके पर पहुंचकर ट्रक चालकों को समझाया। देर शाम मिल के अफसरों ने सोमवार तक ट्रक चालकों को वेतन का भुगतान का चेक देने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार सुबह दस बजे बकाया वेतन न मिलने से क्षुब्ध ट्रक चालकों ने गन्ने से भरे ट्रकों को गन्ना यार्ड और शामली मिल के मुख्यगेट पर खड़े करके ट्रक मालिक-ठेकेदार और मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रक चालकों ने कहा कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। गन्ने से भरे ट्रकों की शामली मिल के यार्ड और मिल के गेट से लेकर गन्ना विभाग के कार्यालय राजेंद्र पार्क तक लाइन लग गई। सूचना पर अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार, वरिष्ठ गन्ना प्रबधक दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालकों को समझाया।
ट्रक ठेकेदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि मिल की ओर कई माह से भुगतान में देरी की जा रही है, जिससे ट्रक चालकों को वेतन नहीं दे पा रहे है। ठेकेदार ने बताया कि शुक्रवार शाम अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार ने सोमवार से बकाया चेक दिए जाने का आश्वासन दिया है। मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार व वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा का कहना था कि ट्रक चालकों का प्रदर्शन ठेकेदार और ट्रक मालिकों के खिलाफ था। ट्रक चालकों को वेतन देने की जिम्मेदारी ठेकेेदारों और मालिकों की है।