फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक में लगी आग, चालक की जलकर मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में आग से जले ट्रक चालक बिंदर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
शामली/बिडौली। झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली में गुरुद्वारे के सामने बुधवार देर रात चावल से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पलट गया और उसमें आग लग गई। ट्रक में फंसे चालक की आग में जलकर मौत हो गई। पुलिस और दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल के करण विहार निवासी बिंदर (45) बुधवार रात को ट्रक में मुजफ्फरनगर से चावल लादकर करनाल जा रहे थे। बिडौली गुरुद्वारे के सामने अचानक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद ट्रक घिसटता हुआ दूसरी लेन में जाकर पलट गया। इस दौरान डीजल टैंक फटने से ट्रक में आग लग गई। इस दौरान केबिन में फंसे चालक का हाथ ट्रक के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने चालक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन भीषण आग के चलते लोग उन्हें निकाल नहीं सके और आग में जलकर उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आगे चल रहे साथी ट्रक चालक ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन करनाल घर ले गए। जांच अधिकारी विरेंद्र कसाना ने बताया कि परिजनों की तरफ से इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

झिंझाना में आग से जले ट्रक चालक बिंदर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें