फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आंधी से आफत... रात भर बिजली ठप, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार देर शाम आंधी और बूंदाबांदी के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए। जिले में करीब 50 स्थानों पर विद्युत लाइनों में फाल्ट हो गया। जिससे शहर समेत कई कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली घंटों ठप रही। शामली में कैराना रोड पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से तहसील फीडर के बिजलीघर में तकनीकी खराबी के कारण अटल विहार, कैराना रोड, रेलपार कॉलोनी, मोहल्ला गुजरातियान, नंदू प्रसाद, हनुमान धम रोड, गगन विहार में शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार को दोपहर 11 बजे तक आपूर्ति गुल रही। कई स्थानों पर लोग बिजली की लो वोल्टेज के कारण भी परेशान रहे। इनवर्टर और फ्रिज तक नहीं चल सके। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। झिंझाना में शुक्रवार की रात में आई आंधी के कारण ऊन रोड पर पेड़ सड़क पर टूट कर गिर गए। दो घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

n ऊन पेड़ गिरने से ऊन में 17 घंटे बिजली ठप : ऊन। शुक्रवार की शाम चली तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण 33 हजार की लाइन पर पेड़ गिरने से ऊन कस्बे व क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करीब 17 घंटे तक बाधित रही। शाम 6 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक बिजली गुल रही। पेजयल आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर भी डाउन हो गए।
n कांधला में पेड गिरने से मार्ग बाधित रहा : कांधला। शुक्रवार देर रात चली तेज हवाओं के कारण गंगेरू रोड, घसोली रोड, बुढ़ाना रोड पर पेड़ गिरने से काफी देर तक मार्ग अवरुद्ध रहा। राहगीरों की मदद से पुलिस ने काफी प्रयास के बाद मार्ग को सुचारु किया । पांच घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति भी गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें