शामली में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के दौरान निर्माणकार्य का जायजा लेते डीआरएम पुष्पेश आर त
शामली। दिल्ली मंडल रेलवे के डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के अस्पताल में पुराना गेट सही होने के बावजूद नया गेट लगाने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। टूटी टायल्स देख नाराज हुए। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली से सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शनिवार को विभागीय अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम के साथ डीआरएम दोपहर को रेलवे स्टेशन पर विशेष निरीक्षण ट्रेन से पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन अधीक्षक के साथ स्टेशन के बाहर निर्माणाधीन पार्किंग की व्यवस्था को देखा। टिकट विक्रय खिड़की के साथ ही उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य का मानचित्र देखते हुए अधिकारियों से उसकीजानकारी ली।
इसके अलावा उन्होंने परिसर में बने अस्पताल का निरीक्षण किया। डॉक्टर समय से बैठते है या नहीं इसकी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद डीआरएम तीन बजे टपरी के लिए रवाना हो गए। रेलवे पुलिस भी प्लेटफार्म पर नजर आई और यात्रियों को हिदायत देती रही।
डीआरएम ने विश्राम गृह का भी निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्लेटफाॅर्म का निरीक्षण किया। मौके पर टूटी मिली टायल देखकर नाराजगी जताते हुए उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। प्लेटफाॅर्म नंबर 1 से 2 तक बन रहे स्वचालित सीढ़ी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इंजीनियरिंग विभाग के एमपी सिंह ने तीन माह के अंदर कार्य पूरा होने की बात कहीं।
शामली में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के दौरान निर्माणकार्य का जायजा लेते डीआरएम पुष्पेश आर त
शामली में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के दौरान निर्माणकार्य का जायजा लेते डीआरएम पुष्पेश आर त