कैराना के सेंट आरसी स्कूल में ध्वजारोहण करते प्रबंधक अरविंद दृष्टा
- फोटो : SHAMLI
कैराना। स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
शनिवार सुबह आठ बजे कैराना कोतवाली में कचहरी पुलिस चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस कर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। कैराना नगरपालिका में नौ बजे पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद चौक बाजार में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा। तहसील में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने तहसील कर्मचारियों की मौजूदगी में झंडा फहराया। शामली रोड स्थित एक बाइक एजेंसी परिसर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता कें नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व किला गेट चौकी प्रभारी एसआई ने ध्वजारोहण किया। उधर, बाबरी में थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस के साथ थाने का स्टाफ मौजूद रहा। बाबरी की जुम्मा पैठ में रहमत शाह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जरीमशाह आदि मौजूद रहे। हिरनवाड़ा गांव में गांधी चौपाल पर ग्राम प्रधान के पति आदित्य व अन्य लोगों ने ध्वजारोहण किया। भाज्जू गांव में प्रधान के पति बॉबी ने पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया।
स्कूलों कालेजों और मदरसों में ध्वजारोहण किया
कैराना। सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्रबंधक अरविंद दृष्टा ने ध्वजारोहण किया। स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने आजादी के महत्व को विस्तार से समझाया। ध्वजारोहण के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चमन लाल ने ध्वजारोहण किया। गांव मामौर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा प्रतियोगिता में नितिका, सानिया, मीनू, पायल, अक्षय, बिलाल आदि छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संचालन अध्यापक मौहम्मद यामीन ने किया। मोहल्ला पट्टो वाला स्थित एनए पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सलीम अहमद ने ध्वजारोहण किया। गांव जहानपुरा में एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल में प्रबंधक जाबिर मुखिया ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली के बराबर में मदरसा अहसन उल उलूम में हाजी खुर्शीद व इकबाल ने ध्वजारोहण किया।
कैराना नगर पालिका में ध्वजारोहण करते पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन तथा पालिका स्टॉफ- फोटो : SHAMLI