बाक्सिंग सब जूनियर मंडल प्रतियोगिता के लिए हुआ ट्रायल
शामली। सरदार उधम सिंह स्टेडियम में बाक्सिंग सब जूनियर मंडल प्रतियोगिता के 14 खिलाड़ियों के ट्रायल में चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 27 जनवरी को सहारनपुर मंडल में होने वाली प्रतियोगिता में खेलने जाएंगे।
सोमवार को सरदार उधम सिंह स्टेडियम में बाक्सिंग सब जूनियर मंडल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें बीस खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। आगामी 27 जनवरी को मंडल प्रतियोगिता में चयनित 14 खिलाड़ी खेलने के लिए डाक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर में जाएंगे। इस मौके पर रविंद्र कुमार, सुशील कुमार, सतवीर, मोनू जैन, नीरज सैनी मौजूद रहे।