फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए ट्रायल 13 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शामली। खेल निदेशालय द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों प्रवेश के लिए विभिन्न खेलों के जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल होंगे।
क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल शहीद उद्यम सिंह स्टेडियम शामली और मंडल स्तरीय ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में सुबह 10 बजे से किए जाएंगे। जिसमें जिम्नास्टिक व तैराकी में 12 वर्ष और अन्य खेलों में 15 वर्ष तक आयु के बालक-बालिका भाग ले सकेंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु दिनांक एक अप्रैल 2023 को 12 वर्ष व 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिसमें जिम्नास्टिक, तैराकी अंडर-12, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबिल-टेनिस, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरदांजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूड़ो, हैंडबाल में अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
बालक वर्ग में जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वालीवाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबिल-टेनिस प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल 13 मार्च को और मंडल स्तरीय ट्रायल 15 मार्च को होगा। बालिका वर्ग में जिम्नॉस्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, टेबिल-टेनिस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय ट्रायल 14 मार्च को व मंडल स्तरीय ट्रायल 16 मार्च को होगा। बालक वर्ग की क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाॅल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो व हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 17 मार्च को और मंडल स्तरीय ट्रायल 19 मार्च को होगा होगा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स एवं हैंडबाल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल 18 मार्च और मंडल स्तरीय ट्रायल 20 मार्च को होगा। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक बालक-बालिकाएं अपने विद्यालय से जारी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र जो बीएसए और डीआईओएस से प्रतिहस्ताक्षरित हो, ट्रायल में साथ लाना अनिवार्य है।
यदि ट्रायल के समय जन्मतिथि सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित करवाना संभव न हो तो स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र और अभ्यर्थी के माता-पिता द्वारा जन्मतिथि के संबंध में नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। बिना आयु प्रमाण-पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को सम्मिलित नहीं किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर से 10 रुपये देकर फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र पूर्णरूप से भरकर ट्रायल के लिए निर्धारित तिथि, स्थान पर समय से उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन पत्र जमा करते हुए ट्रायल में प्रतिभाग किया जाएगा। प्रवेश संबंधी आवेदन फार्म खेल विभाग की वेबसाइट upsports.gov.in/sportsdirectorate पर भी उपलब्ध है। वालीबाल और बास्केटबाल में बालक की लंबाई 175 सेमी और बालिका की लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें